सीईओ जिला पंचायत ने की बड़ी कार्यवाही छ: उपयंत्रियों का सात दिन का वेतन किया गया राजसात,

Share this post

रीवा 10 जून 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जिले के 6 उपयंत्रियों के सात-सात दिन के वेतन को राजसात करने का आदेश दिया है। जल गंगा संवर्धन अभियान एवं मनरेगा की प्रगति न्यून होने पर संबंधित उपयंत्रियों से स्पष्टीकरण चाहा गया था संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर उपयंत्रियों का वेतन राजसात किया गया है। उपयंत्री जनपद पंचायत रीवा अरूण पटेल, उपयंत्री जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान हरेन्द्र साहू, उपयंत्री जनपद पंचायत गंगेव अरविंद द्विवेदी, उपयंत्री जनपद पंचायत सिरमौर राजीव मरावी, उपयंत्री जनपद पंचायत जवा विमलकांत गौतम एवं उपयंत्री जनपद पंचायत त्योंथर मनीष ओझा को कार्य के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों के अवहेलना करने पर कार्य नहीं वेतन नहीं के आधार पर सात दिवस का वेतन राजसात करने का आदेश सीईओ जिला पंचायत द्वारा दिया गया है। उन्होंने आगाह किया है कि यदि उक्त कृत्य की पुनरावृत्ति पायी जाती है तो कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique