रीवा: रेलवे कॉलोनी में सर्पों का साया, दहशत में लोग

Share this post

05 जून 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

हल्की बारिश में ही निकल आए कोबरा, रात में बच्चों को डसने का खतरा

खुले मैदान और झाड़ियों से घिरी कॉलोनी, कर्मचारियों ने घरों में की खास व्यवस्था

रीवा। रेलवे कॉलोनी के निवासी इन दिनों सर्पों की दहशत में जीने को मजबूर हैं। मानसून की पहली बूंदाबांदी होते ही कॉलोनी में सांपों का निकलना शुरू हो गया है। हालात ये हैं कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं।

क्यों बढ़ा खतरा:
कॉलोनी के चारों तरफ खुला स्थान और घनी झाड़ियां हैं। बारिश का पानी बिलों में भरने से सांप बाहर निकल रहे हैं। रात के अंधेरे में सांपों के काटने का खतरा लगातार बना हुआ है। सबसे ज्यादा चिंता रेलवे कर्मचारियों को अपने उन छोटे बच्चों की है जो शाम के बाद घरों के बाहर खेलते हैं।

बचाव में जुटे कर्मचारी:
सर्पों के आतंक से परेशान कर्मचारियों ने अपने स्तर पर घरों में सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। दरवाजों-खिड़कियों के नीचे कपड़ा लगा रहे हैं, फिनाइल-कार्बोलिक एसिड का छिड़काव कर रहे हैं ताकि सांप घर के अंदर प्रवेश न कर सकें।
स्थानीय निवासियों ने रेलवे प्रशासन और नगर निगम से झाड़ियों की कटाई और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता।

विशेषज्ञ की सलाह:
सर्प विशेषज्ञों के अनुसार बारिश में सांप सूखी जगह की तलाश में घरों में घुसते हैं। ऐसे में अंधेरे में न चलें, टॉर्च का इस्तेमाल करें। घर के आसपास कचरा या लकड़ी न जमा होने दें। सांप दिखे तो छेड़छाड़ न करें, वन विभाग की हेल्पलाइन 1926 पर संपर्क करें।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique