सतना सेंट्रल जेल में ‘खाकी’ का काला कारोबार हुआ बेनकाब शर्मसार हुई वर्दी

Share this post

05,जून 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

गांजा-शराब और पैसे पहुंचाने का ऑडियो वायरल, प्रमुख मुख्य प्रहरी राजेन्द्र चौधरी सस्पेंड

25 ग्राम गांजा, शराब की बोतल और 5 हजार नकद डील का ऑडियो आया सामने, जेल प्रशासन में हड़कंप

सतना सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जेल के भीतर नशे का सामान और नकदी पहुंचाने की डील का ऑडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ऑडियो में जेल के कार्यरत प्रमुख मुख्य प्रहरी राजेन्द्र चौधरी और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच 25 ग्राम गांजा, शराब की बोतल और 5 हजार रुपये पहुंचाने की बातचीत साफ सुनी जा सकती है।

क्या है वायरल ऑडियो में:
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में एक युवक फोन पर जेल में कार्यरत प्रमुख मुख्य प्रहरी राजेन्द्र चौधरी को फोन कर अंदर पहुंचाने के लिए 25 ग्राम गांजा, शराब की बोतल और 5 हजार नकदी देने की बात कह रहा है। सामने से जवाब आता है कि “उक्त सामान वह रखवा दे, खाने के बाद उसे ले लेगा।” ऑडियो में मोबाइल नंबर 9303476507 पर डायल कर बातचीत की जा रही है, जो स्क्रीन पर दिख रहा है।

प्रशासन का एक्शन:
ऑडियो सामने आते ही जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रमुख मुख्य प्रहरी राजेन्द्र चौधरी को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला लाते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित करने के साथ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

व्यवस्था पर उठे सवाल:
इस पूरे प्रकरण ने जेल प्रशासन की चौक-चौबंद व्यवस्था के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुख्ता साक्ष्य मिलने पर कई कदम उठाने की बात कही जा रही है। वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को भी पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique