रीवा 03 जून 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये तथा श्री रामकथा एवं श्रीराम यज्ञ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मडफेश्वर महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष के दर्शन किये तथा हवन यज्ञ में आहुति दी।
उल्लेखनीय है कि श्रीराम जानकी मंदिर नजरबाग बाबूपुर में 3 जून से 11 जून तक दिव्य श्री रामकथा व श्री रामयज्ञ का आयोजन किया गया है। जगदगुरू रामानंदचार्य श्री रामललाचार्य जी महाराज की अमृत वाणी से रामकथा का वाचन होगा।



