विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया

Share this post

रीवा 03 जून 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

विन्ध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति एवं उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह एवं श्री संजय तीर्थवानी ने संभागायुक्त कार्यालय में सादगीपूर्ण तरीके से अपना पदभार ग्रहण किया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर बीएस जामोद की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। कमिश्नर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति ने कहा कि विन्ध्य विकास प्राधिकरण क्षेत्र की विकास गतिविधियों को गति देने का प्रयास करेगा। उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ऊर्जा संरक्षण के संकल्प का अनुसरण करते हुए विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने बिना किसी रैली, बिना गाजेबाजे से सादगीपूर्ण ढंग से पद्भार ग्रहण किया। हम सब मिलकर विन्ध्य क्षेत्र के विकास के लिए समन्वय और सहयोग से प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी विन्ध्य विकास प्राधिकरण अनिल दुबे भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique