वसूली राशि न जमा करने वाले सरपंच, सचिवों के विरूद्ध कार्यवाही कर भेजा जायेगा जेल

Share this post

रीवा 03 जून 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक रीवा से अनुरोध किया है कि वसूली राशि जमा न करने वाले सरपंच, सचिव के विरूद्ध कार्यवाही कर जेल में सुपुर्दगी कराई जाय। उन्होंने उल्लेख किया है कि धारा 92 (2) के तहत पूर्व में वारंट जारी कर संबंधित दोषी सरपंच, सचिव को सेंट्रल जेल में सुपुर्द किये जाने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को कहा गया था किंतु अभी तक तत्संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत नहीं कराया गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।


उल्लेखनीय है कि रीवा जनपद के भोलगढ़ के पूर्व सरपंच श्रीमती सविता साकेत, रायपुर कर्चुलियान जनपद के जोगिनहाई के पूर्व सरपंच औसेरी कोल व पूर्व सचिव धीरज सिंह, बुढ़िया के पूर्व सरपंच श्रीमती उमा सिंह व पूर्व सचिव लवकुमार शर्मा एवं पलिया 351 के पूर्व सरपंच विष्णु प्रसाद कोल सहित सिरमौर जनपद के बुसौल के पूर्व सचिव संतोष तिवारी, सदहना के पूर्व सचिव संतोष सिंह, जवा जनपद के अकौरी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच श्रीमती ललिता देवी व प्रोपाईटर अवधेश सिंह ट्रेडर्स एवं हरदौली के पूर्व सरपंच रमेश कुमार के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु लेख किया गया है।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique