रीवा,02,जून 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
रीवा कमिश्नर बीएस जामोद ने 2 जून को कमिश्नर कार्यालय सभागार में आमजनता के आवेदन पत्रों की सुनवाई की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई कर सात दिन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें और आवेदक को भी जानकारी दें। जनसुनवाई में पेंशन भुगतान, शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने, ग्राम पंचायत निर्माण कार्यों में अनियमितता की जांच, नए हैंडपंप लगाने, शिक्षक संविलियन, अतिथि शिक्षक मानदेय भुगतान और सीमांकन से जुड़े आवेदनों पर सुनवाई हुई। बालमुकुंद कुशवाहा, सखी साकेत, जगबहादुर सिंह, राजेश पटेल, नागेन्द्र कुमार, कमला सिंह, रामदास, चंडी साकेत, सीतालाल पटेल, सूर्यभान साकेत, हीरालाल सोंधियां, विमला विश्वकर्मा, जगदीश सिंह, रामराज आदिवासी, लोकप्रकाश सोनी, शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य आवेदकों के मामलों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



