सुमंगल साइकिल दिवस: कमिश्नर समेत अन्य अधिकारी साइकिल और ईवी से पहुंचे अपने अपने दफ्तर

Share this post

रीवा 02 जून 2026,Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

रीवा। पेट्रोलियम पदार्थों की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए रीवा में पिछले 10 महीने से मनाए जा रहे सुमंगल साइकिल दिवस के तहत 2 जून को कमिश्नर बीएस जामोद सहित कई अन्य अधिकारी साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों से अपने अपने कार्यालय पहुंचे।


पश्चिम एशिया में तनाव और युद्ध के कारण पेट्रोलियम आयात प्रभावित हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन असुरक्षित होने से एलपीजी गैस और पेट्रोल की सप्लाई पर असर पड़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोलियम उपयोग में संयम की अपील के बाद रीवा में अगस्त 2025 से हर मंगलवार को सुमंगल साइकिल दिवस मनाया जा रहा है।


कमिश्नर बीएस जामोद, संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा टीएन टेकाम साइकिल से कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। पिछले 40 सप्ताह से इस पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
कमिश्नर ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी और आमजन सप्ताह में एक दिन पेट्रोल वाहन की जगह साइकिल या ईवी का उपयोग करें। पेट्रोल की बचत के छोटे प्रयास देश के विकास में बड़ा योगदान देंगे।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique