कमिश्नर बीएस जामोद की सख्त: कार्यवाही 24 तहसीलदारों को थमाया कारण बताओ नोटिस’

Share this post

रीवा,02 जून 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर संभाग के 24 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरसीएमएस पोर्टल में तय समय सीमा में प्रकरणों का निपटारा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है।
कमिश्नर ने चेतावनी दी है कि लंबित राजस्व प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलेवार नोटिस पाने वाले तहसीलदार:


रीवा: अनुपम पाण्डेय हुजूर नगर, तेजपति सिंह कोठी, ममता पटेल सेमरिया, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला त्योंथर

सतना: सौरभ मिश्रा रघुराजनगर, ज्योति पटेल उचेहरा, प्रज्ञा दुबे नागौद, मणिराज सिंह बागरी कोटर, डॉ शैलेन्द्र बिहारी सिंह बिरसिंहपुर

सीधी: जयप्रकाश पाण्डेय सिहावल, इंद्रभान सिंह बहरी, राकेश कुमार शुक्ला गोपद बनास

सिंगरौली: प्रीति सिकरवार सिंगरौली, धर्मप्रकाश मिश्रा सरई, नागेश्वर प्रसाद पनिका चितरंगी, जान्हवी शुक्ला माड़ा, सविता यादव सिंगरौली नगर

मऊगंज: वीरेन्द्र पटेल मऊगंज, शिवम गौतम हनुमना

मैहर: अनामिका सिंह रामनगर, जितेन्द्र पटेल मैहर, रामदेव साकेत अमरपाटन

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique