लोक भवन में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय अभिवादन
रीवा 01 जून 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने लोक भवन में सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने राज्यपाल श्री पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिवादन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राज्यपाल श्री पटेल के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और अनुभव का लाभ प्रदेश को निरंतर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि राज्यपाल श्री पटेल स्वस्थ एवं सक्रिय रहकर प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यों को अपनी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से नई दिशा प्रदान करते रहें।



