13 पार्षदों ने पारित किया अविश्वास प्रस्ताव, जल्द ही भ्रष्टाचार के दम पर बनी नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी जा सकती है
गुढ़/रीवा 29, मई 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

भ्रष्टाचार की ज़द में पहले फंस चुका पति कल्याण सिंह और अब अध्यक्ष की बारी, अपने चहेते और आगे पीछे दुम हिलाने वालो को नेशनल हाईवे में अतिक्रमण से लेकर नगर परिषद तक सौंप रखी है अर्चना सिंह
नगर परिषद गुढ़ अध्यक्ष का चुनाव 6 अगस्त 2022 को संपन्न हुआ था जिसके 3 वर्ष पूर्ण हो चुके और उसके बाद सभी 13 पार्षदों ने एकजुट होकर अध्यक्ष की कुर्सी से अध्यक्ष अर्चना सिंह को उखाड़ फेंकने का पूरा प्लान बना लिया है। नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह द्वारा अपने कार्यकाल में नियमों के विपरीत प्रस्ताव पारित कर फर्जी नियुक्तियां की गई जो एक बड़े भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। वही नियमों के विपरीत अध्यक्ष द्वारा नगर परिषद कुर्सी में बैठ कर अपने स्वयं के वाहनों में हर माह 100 लीटर से ज्यादा डीजल लेकर वातानुकूलित AC का लुफ्त उठाते हुए लगातार भोपाल से रीवा जैसे शहरों की यात्रा की है। जो नियमों के विपरीत है निकाय की राशि का उपयोग गुढ़ के विकास कार्यों में करने के बजाय अपने निजी वाहनों में डीजल भरवा करके गर्मी के इस तपन में AC की हवा ले रही है। वही अर्चना सिंह द्वारा मनमाना प्रस्ताव पारित कर जिन वार्ड पार्षदों ने उनकी हा में हा मिलाई उन वार्डों में विकास कार्य किया गया और जिन्होंने उनकी हा में हा नहीं मिलाई उन वार्डों का निर्माण कार्य नहीं कराया गया।
भ्रष्टाचारी अध्यक्ष के कार्यकाल में अनेक वार्ड की जनता के सामने नाखुशी है, वहीं पार्षदों द्वारा किए गए वादे पूर्ण नहीं कर पाने की बजह से उन्हें भी अपना मुंह छुपा कर इधर उधर भागना पड़ रहा है। अर्चना सिंह भ्रष्टाचार की सारी सीमा लांघते हुए अपनी जेब भर रही है, वहीं वार्ड क्रमांक 14 और 15 में जेसीबी मशीन चलवा कर विकास कार्यों का झूठा प्रस्ताव दिखाकर लाखों रुपए की राशि का बंदरबांट किया है, जो व्यापक पैमाने पर बड़ा भ्रष्टाचार माना जा रहा है, यही नहीं इनके द्वारा मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 एवं 223 का स्पष्ट रूप से उल्लंघन करते हुए सड़क के चारों तरफ अतिक्रमण कारियो का आशियाना और महल बनवा दिया गया हैं। तथा अतिक्रमण कारियो को लाभ पहुंचाने इन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आदेशों को निरस्त करते हुए अतिक्रमणकारियों से लाखों रुपए भी वसूले है, और अपनी जेब भरी है, आज प्रस्थिति य़ह है कि वर्तमान समय में गुढ़ नगर परिषद के अंदर 15 पार्षद हैं जिनमें से 13 पार्षद इनके खिलाफ लामबंद हो गए है, और अर्चना सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रीवा कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया है, जल्दी ही भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी अर्चना सिंह की कुर्सी जा सकती है।





