रीवा/12 अप्रैल, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
रीवा जिले के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। रीवा में पदस्थापना के पूर्व श्री सूर्यवंशी बैतूल जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहे। श्री सूर्यवंशी 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। श्री सूर्यवंशी ने रतलाम और बैतूल जिलों में कलेक्टर सहित प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में विभिन्न पदों में अपनी सेवाएं दी है।





