छिंदवाड़ा CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटने से 10 की मौत, दर्जनों यात्री घायल, हाथ कटकर हुए अलग

Share this post

छिंदवाड़ा,26 मार्च 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र के सेमरिया हनुमान मंदिर के पास उमरानाला इलाके में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के ‘हितग्राही सम्मेलन’ से लौट रहे लोगों से भरी बस और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बस में 41 यात्री सवार, कई यात्रियों के फंसे होने की बात आ रही है सामने


पुलिस के अनुसार बस उमरानाला की ओर जा रही थी, जिसमें करीब 41 लोग सवार थे। टक्कर के बाद बस के अंदर कई यात्री फंस गए। मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया है।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाए गए घायल यात्री


सूचना मिलते ही 20 से अधिक एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है और डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है।

घटना के बाद किमी लंबा जाम, राहत और बचाव कार्य जारी


हादसे के कारण सड़क पर चार से पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के साथ यातायात बहाल करने में जुटे हैं। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और घायलों को निकालने के लिए क्रेन व स्थानीय लोगों की मदद ली गई। घटना को लेकर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भीषण सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique