उप मुख्यमंत्री ने किया माँ शारदा के दर्शन प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

Share this post

प्रभु श्रीराम के आदर्श समाज के लिए मार्गदर्शक – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा 26 मार्च 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मैहर पहुंचकर शक्तिस्वरूपा माँ शारदा देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएँ दीं

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और आदर्शों का अनुपम उदाहरण है, जो हमें धर्म, कर्तव्यनिष्ठा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique