रीवा 26 मार्च 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अन्तर्गत रीवा और मऊगंज जिले में 148 कृषि साख सहकारी समितियाँ संचालित हैं। इन समितियों द्वारा खरीफ वर्ष 2025 में लगभग 35 हजार किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर 136 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया था। इनमें से 33500 किसानों द्वारा 128 करोड़ रुपए ऋण राशि जमा करा दी गई है। इस संबंध में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के महाप्रबंधक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने शेष किसानों से 28 मार्च तक बैंक से ली गई ऋण राशि जमा करने को कहा है, जिससे उन्हें ऋण पर शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ मिल सके। 28 मार्च के बाद जमा होने वाली ऋण राशि में शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ नहीं मिलेगा।





