गुढ़ में अमर शहीद सुभाष त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित हुआ वॉलीबॉल टूर्नामेंट, नवयुवक मंडल गुढ़वा की टीम बनी चैंपियन 84 क्लब ईटार को दी मात

Share this post

गुढ़/रीवा 28 फरवरी 2026,Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi Rewa

जिले के गुढ़ नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गुढ़वा में अमर शहीद सुभाष त्रिपाठी स्मृति में स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नवयुवक मंडल गुढ़वा ने 84 क्लब ईटार को हराकर जीत अपने नाम कर लिया है।

टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व कांग्रेस नेता महेन्द्र उपाध्याय की उपस्थिति में हुआ, प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। जहां उद्घाटन में कमल स्पोर्टिंग क्लब गुढ़वा और उमरिया के बीच पहला मैच खेला गया जिसमें कमल स्पोर्टिंग क्लब गुढ़वा ने जीत दर्ज की इस नॉकआउट मैच में नवयुवक मंडल गुढ़वा व 84 क्लब ईटार ने फाइनल में जगह बनाई, जहां फाइनल मैच में नवयुवक मंडल गुढ़वा ने 84 क्लब ईटार को 25-23 से पहले हुआ 25-16 से दूसरा मैच हराकर जीत दर्ज की है।

आयोजित प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि महेन्द्र त्रिपाठी उपस्थिति रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर शुक्रमणि तिवारी, मौजूद रहे, इनके अलावा इस अवसर पर प्रेमनिधि त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, व्याशमुनी त्रिपाठी, रामसुंदर त्रिपाठी, दिवाकर त्रिपाठी, रामहर्ष त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला, भारतलाल शर्मा, कैलाश त्रिपाठी, सहित क्षेत्र के वरिष्ठ व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे, 

वहीं प्रतियोगिता में मुख्य रूप से बृजेश दुबे बिहारी, विवेक पाण्डेय, भूपेंद्र मिश्रा, सत्यम त्रिपाठी, अरविंद साकेत, महेंद्र साकेत, सुधीर दुबे, राज पटेल, कृष पाठक, कृष्णकांत पटेल, अमन पटेल, अंश त्रिपाठी, आयुष्मान त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, ऋषभ दुबे, संगमधर दुबे, सहित ग्रामवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। एक दिवसीय अमर शहीद सुभाष त्रिपाठी स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया इन टीमों में नवयुवक मंडल गुढ़वा, कमल स्पोर्टिंग क्लब गुढ़वा, 84 क्लब ईटार, शा. उच्च. माध्य. विद्यालय दुआरी, नवयुवक मंडल बरसैता सहित उमरिया रॉयल टाइगर दुआरी व गुढ़ की टीमें शामिल रही और रोमांचक मुकाबले में नवयुवक मंडल गुढ़वा की टीम चैंपियन बन कर उभरी है जिसने 84 क्लब ईटार मात देकर गुढ़वा ने यह खिताब हांसिल किया है। जानकारी के मुताबिक विजेता टीम को 21 हज़ार रुपये और उप विजेता टीम को 11 हज़ार रुपये के पुरुस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique