मऊगंज कलेक्टर के निर्देशन पर खाद्य प्रतिष्ठानों में की गई जाँच की कार्यवाही

Share this post


मऊगंज 28 फरवरी 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन के निर्देश पर होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला मऊगंज की टीम द्वारा हनुमना एवं मऊगंज स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं डेयरियों का अभियान चला कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को स्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान हनुमना स्थित तिवारी खोवा भंडार से खोवा के दो नमूने, राजस्थान मिष्ठान भंडार से छेना रसगुल्ला, बर्फी एवं कलाकंद के नमूने लिए गए। मऊगंज स्थित नर्मदा डेयरी से दूध एवं मिश्रित दूध के नमूने, शुभम मार्केटिंग से तिल तेल एवं एनर्जी ड्रिंक के नमूने, शारदा डेयरी से खोवा एवं पनीर के नमूने, चौरसिया स्वीट्स हाउस से कलाकंद, बर्फी एवं घी लड्डू के नमूने लिए गए। उक्त नमूनो को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। वहां से प्राप्त जांच प्रतिवेदनों के आधार पर अमानक पाए गए प्रकरण पर वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी एवं बिना लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन खाद्य व्यवसाय संचालित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
आमजन को दूध एवं दुग्ध पदार्थ में संभावित मिलावट जानने की जानकारी दी गई। दूध, खोवा पनीर एवं दही एवं खोवे से बनी मिठाइयों में आयोडीन टिंचर डालने पर यदि गहरा नीला कलर आए तो उसमें स्टार्च के मिलावट हो सकती है एवं पनीर चबाने में चिंगम सा प्रतीत हो तो उसमें अरारोट की मिलावट हो सकती है। शुद्ध घी दो उगलियों पर धीरे-धीरे मसलने पर दरदरा प्रतीत न हो तो वह शुद्ध घी मिलावटी हो सकता है। बाजार में गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री का विक्रय सुनिश्चित कराने के लिए कार्यवाही लगातार की जा रही है।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique