किसान वर्ष विशेष शेष किसानों की फार्मर आईडी तत्काल बनाएं – कलेक्टर

Share this post

रीवा 27 फरवरी 2026. Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने तहसीलदारों को शेष बचे किसानों की फार्मर आइर्ड तत्काल बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि सभी तहसीलदार शेष बचे किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष प्रयास करें। इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। शासनक की मंशानुरूप प्रत्येक पात्र किसान को सभी योजनाओं का लाभ दें। पीएम किसान पोर्टल पर शेष बने किसानों का पंजीयन कराएं तथा फार्मर आईडी बनाएं। किसानों के बैंक खाते में आधार संख्या लिंक कराएं। जिससे पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उनके बैंक खाते में दिया जा सके। इसके साथ-साथ किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किसानों का सत्यापन भी नियमिति रूप से करें। यदि कोई पंजीकृत किसान अपात्र पाया जाता है तो पोर्टल पर उसकी जानकारी अद्यतन करें।

       कलेक्टर ने कहा है कि सरकार द्वारा चिन्हित संदेहास्पद हितग्राहियों की सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन करें। हितग्राही की जानकारी का सत्यापन जिला स्तर से किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक डाटा उपलब्ध कराएं एग्रो स्टैक परियोजना के तहत सभी किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। भारत सरकार इस परियोजना के तहत किसानों को 11 अंकों की यूनिक किसान आईडी जारी करेगी। सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होने पर ही उन्हें किसान आईडी जारी होगी। तहसीलदार डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भी तय समय सीमा में पूरा कराएं। इसके लिए किसानों के खेतों में फसल की दर्ज जानकारी एसएमएस के माध्यम से सारा पोर्टल पर प्रेषित करें। किसान मोबाइल ऐप पर किसानों द्वारा दर्ज शिकायतों का 72 घंटे की समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique