जनगणना संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण का कार्य होगा दो चरणों में

Share this post

रीवा 17 फरवरी 2026. Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपादित किया जायेगा। प्रथम चरण में एक मई से 30 मई 2026 की अवधि में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य होगा। जनगणना कार्य को समय सीमा में संपादित कराने के लिए जनगणना अधिकारियों का जिला स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक रीवा (जिला एवं ग्रामीण) चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित किया गया है। इसी प्रकार रीवा नगरीय के चार्ज अधिकारी 19 व 20 फरवरी को प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियत समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique