प्रथम चरण का जनगणना संबंधी प्रशिक्षण आरंभ, जनगणना 2027 देश की प्रथम जनगणना होगी जिसमें डिजिटल टूल्स का उपयोग किया जायेगा

Share this post

रीवा 17 फरवरी 2026,Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

जनगणना 2027 पूर्व की जनगणनाओं की भांति इस बार भी दो चरण में संपादित की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूची करण का कार्य किया जायेगा जिसमे मकानों की स्थिति, सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों का विवरण प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर एकत्रित किया जायेगा। प्रथम चरण की तैयारियों और तकनीकी से परिचय हेतु जिला स्तर पर जनगणना पदाधिकारियों जनगणना अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी व उनके सहयोगी का चार दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में मोहन सभागार में शुरू हुआ । प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी एवं संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, जिला जनगणना अधिकारी तथा जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी उपस्थित रहें। प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल निदेशालय के पदाधिकारी श्री नागेश पाठक एवं श्री शशि कान्त शुक्ला के द्वारा प्रदान किया जा रहा है ।

प्रशिक्षण में पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन एवं डेमो के माध्यम से जनगणना 2027 की रूपरेखा, प्रारम्भिक तैयारियां,  रोडमैप और संगठनात्मक ढांचा के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया । प्रशिक्षकों द्वारा यह भी बताया गया कि जनगणना 2027 देश की प्रथम जनगणना होगी जिसमें डिजिटल टूल्स का उपयोग किया जायेगा जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संकलन का कार्य किया जायेगा, साथ ही इस पूरे कार्य की निगरानी एवं समीक्षा जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली के माध्यम से वेब पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। 

जनसंख्या गणना पूरे देश में फरवरी 2027 में संपन्न होगी। इस जनगणना में पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत, राज्य में जनगणना के क्षेत्रीय कार्य आरंभ होने से 15 दिन पूर्व अर्थात 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक सभी नागरिक सेल्फ एन्युमरेशन पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से आनलाइन प्रश्नावली भरकर अपनी जनगणना स्वयं करने हेतु उपलब्ध विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। प्रशिक्षण में निदेशालय के पदाधिकारियों द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं जनगणना-2027 की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के सभी चार्ज अधिकारी अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique