रीवा कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने किया बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्था में लापरवाही देख जताई नाराजगी

Share this post

ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित परीक्षाओं का कलेक्टर द्वारा किया गया निरीक्षण

रीवा 17 फरवरी 2026,Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हो रही बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर का निरीक्षण औचक किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा परीक्षा कक्ष में शासकीय शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परीक्षा कक्ष में एक टेबिल में एक ही परीक्षार्थी को बैठाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। वहीं कलेक्टर ने परीक्षा कक्ष में एक टेबिल में दो-दो परीक्षार्थियों के बैठाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायें तथा कहीं भी नकल के प्रकरण न बनें और परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर की दूरी तक अवांछित तत्वों की उपस्थिति न रहे।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं की सुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।


नियमों की अनदेखी पर नाराज दिखी कलेक्टर
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उस समय भड़क गईं, जब उन्होंने परीक्षा कक्ष में एक ही टेबल पर दो-दो परीक्षार्थियों को बैठा हुआ पाया। उन्होंने इस व्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल निर्देश दिए कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक टेबल पर केवल एक ही परीक्षार्थी बैठेगा, ताकि नकल की किसी भी संभावना को शून्य किया जा सके।


शिक्षकों की ड्यूटी और सुरक्षा को लेकर सख्त nirdeshपर निर्देश
कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि:
(१)परीक्षा कक्षों में केवल शासकीय शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई जाए।
(२)नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम हों और जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
(३)परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी या अवांछित तत्व की आवाजाही न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहे।


इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम दृष्टि जायसवाल और स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी साथ रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के अन्य केंद्रों पर भी इसी तरह की कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि छात्र शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique