उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शहर में निकलने वाली शिव जी की बारात में हुये शामिल 

Share this post

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शहर में निकलने वाली शिव जी की बारात में हुये शामिल 

रीवा 15 फरवरी 2026. महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बारात में निकाली गयी। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बैजूधर्मशाला पहुंचकर शिव जी की बारात में शामिल हुये। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूजा-अर्चना करके विन्ध्य क्षेत्र और पूरे प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा आमजनों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में देश के सबसे प्राचीनतम शिव मंदिर स्थित हैं। रीवा में महामृत्युंजय मंदिर, देवतालाब शिव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, गुढ़ में कष्टहरनाथ शिव मंदिर, बिरसिंहपुर में गैवीनाथ शिव मंदिर में हजारों भक्त प्रतिदिन श्रद्धापूर्वक भजन पूजन करते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से ही क्षेत्र का विकास हो रहा है। रीवा में शिव बारात आयोजन समिति पिछले कई वर्षों से महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात का आयोजन कर रही है। हजारों लोगों का इसमें शामिल होना आयोजन की सफलता का प्रमाण है। भगवान शिव हम सब पर अपनी कृपा सदैव बनाये रखें।

शिव जी की बारात बैजूधर्म शाला से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुई पचमठा धाम पहुंची। शिव जी की बारात में धर्मध्वजा आगे-आगे चली। बरात में सहनाई, नगरिया, ढोल, नगाड़े जैसे पारंपारिक वद्यंत्रो से मधुर धुने बजाई गयी। बारात में घोड़ा, बग्घी विभिन्न भगवान की झाकियाँ सहित हजारों भक्तगण शामिल रहे। बारात के लिए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध किये। बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शिव बारात में भगवान राम, महाकाल और भैरव की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। बारात में 31 फिट का विशाल दिव्य त्रिशूल सबके आकर्षण का केन्द्र रहा।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique