ग्रामीण विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, धीमी प्रगति पर दिये गये सख्त निर्देश
रीवा 13 फरवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में जनपद पंचायत जवा के सभागार में विकास कार्यों एवं हितग्राही मूलक कार्यों में प्रगति हेतु जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पीएम आवास की समीक्षा के दौरान प्रारंभ की गई ग्राम पंचायत हरदोली, के 21 आवास अपूर्ण पाए गये जिसमें सचिव को निलंबन हेतु एवं पीसीओ को नोटिस जारी करने तथा कंचनपुर में 13 आवास अपूर्ण पाए जाने पर सचिव तथा ग्राम पंचायत पटेहरा में सचिव/जी0आर0एस0/ पीसीओ को न्यून प्रगति हेतु नोटिस जारी करने सहित ग्राम पंचायत में आवास अपूर्ण पाए जाने पर सचिव/जीआरएस /पीसीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार के ग्राम पंचायत घूमन के सचिव/जीआरएस/ पीसीओ ग्राम पंचायत दोंदर सचिव/जीआरएस/ पीसीओ तथा ग्राम पंचायत खम्हरिया-34, सचिव/जीआरएस/ पीसीओ को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में धरती आवा के संबंध में शासन द्वारा लागू की गई समस्त योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा पी0एम0ए0वाई में नवीन आवंटन का पंजीयन शत प्रतिशत पूर्ण कराऐ जाने हेतु निर्देशित किया गया।
एक बगिया मां के नाम की समीक्षा में ग्राम पंचायत बरौली ठकुरान, खम्हरिया-17 , लूक डगडैया, के सचिव/जीआरएस द्वारा एक सप्ताह में पूर्ण कराऐ जाने हेतु कहा गया। ग्राम पंचायत कल्याणपुर, कंचनपुर, छदहना में एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिन ग्राम पंचायतों में खेत तालाब स्वीकृत हुए हैं उन सभी कार्यों को दो सप्ताह में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत केचुहा, जल गंगा संवर्धन योजना में नोटिस जारी करने, ग्राम पंचायत नष्टिगवां में खेत तालाब स्वीकृत हैं जिनका दो सप्ताह में कार्य पूर्ण करने हेतु एवं सचिव/जी0आर0एस0 को निलंवित करने एवं उपयंत्री को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उन ग्राम पंचायतों के डी0एस0सी0 में रोक लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिनमें हितग्राही मूलक कार्य अपूर्ण है। ग्राम पंचायत छतैनी, जी0आर0एस0 को संविदा समाप्ति हेतु नोटिस जारी करने एवं ग्राम पंचायत डगडैया सचिव/जी0आर0एस0 को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। नल जल योजना के संबंध में जिन ग्राम पंचायतों के कार्य पूर्ण हो गये हैं उनका हैण्ड ओवर किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया। इस दौरान अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जवा, सहायक परियोजना अधिकारी (पीएम.आवास), लेखाधिकारी जिला पंचायत रीवा, सहायक यंत्री, ए0पी0ओ0, बी0सी0 आवास, एवं समस्त उपयंत्री, पीसीओ एवं ग्राम पंचायत के सचिव/ जी0आर0एस0 उपस्थित रहे।





