
रीवा 11 फरवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर एसडीएम त्योंथर के नेतृत्व में संभागीय उड़न दस्ता प्रभारी अमरीश दुबे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी साबिर अली द्वारा इलाहाबाद रोड चाकघाट स्थित ढाबों की जांच का अभियान आरंभ किया है।जांच के दौरान सर्वप्रथम अन्नपूर्णा ढाबा चाकघाट की जांच की गई। ढाबे मैं गंदगी में खाद्य पदार्थों का संग्रह एवं विक्रय किया जा रहा था। ढाबे से दाल एवं चावल के नमूने लिए गए।

इसके पश्चात चंदिया स्थित संगम ढाबा की जांच की गई जहां खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कोई लाइसेंस नहीं पाया एवं संचालक शिवलखन यादव द्वारा खुले में खाद्य पदार्थों को तैयार करके रखा जा रहा था एवं किचन में अत्यधिक गंदगी पाई गई। संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान मिश्रा ढाबा गंग तीरा की जांच की गई जांच के दौरान पनीर एवं खड़े धनिया के नमूने शंका के आधार पर जांच हेतु लिए गए हैं पूर्व में भी महाकुंभ के दौरान मिश्रा ढाबा से लिया गया दही का नमूना अव मानक पाए जाने से प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। जांच के दौरान बाघेड़ी स्थित ललू मिष्ठान भंडार से शंका के आधार पर पनीर एवं दूध के नमूने भी जांच हेतु लिए गए हैं। ढाबों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा।





