रीवा 10 फरवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्टेडियम में अन्तर्विश्वविद्यालय पश्चिम क्षेत्र फुटबाल (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 9 फरवरी से जारी है। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली के तत्वावधान में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता का समापन मैच 13 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी जी होंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलपति अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रो. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया करेंगे और विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. रामभूषण मिश्रा द्वारा दी गई है।





