त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं जाने शांति समिति की बैठक अपर कलेक्टर ने दिया निर्देश

Share this post

रीवा 10 फरवरी 2026,Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने कहा कि आगामी दिनों में महाशिवरात्रि, होली, ईदुलफितर, रामनवमी एवं महावीर जयंती के त्योहार मनाए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर शिव बारात और शोभा यात्रा निकालने का कार्यक्रम है। इसके साथ-साथ गोविंदगढ़ में उर्स का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिले की परंपरा के अनुसार सभी त्योहार शांति और सद्भाव से मनाए जाएंगे। त्यौहार पूरे उल्लास और उत्साह से मनाएं। त्योहार मनाते समय अनुशासन बनाए रखें।

त्योहारों की भीड़भाड़ का लाभ उठाकर कई बार असामाजिक तत्व अव्यवस्थाएं पैदा करने का प्रयास करते हैं। इनसे कड़ाई से निपटा जाएगा। शोभा यात्रा, चल जुलूस तथा अन्य सभी बड़े आयोजनों में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। सबके सहयोग से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की है। संबंधित अधिकारी इन सभी त्योहारों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखें। त्यौहारों के दौरान सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में सुरक्षा के उचित प्रबंध करें। बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न त्योहारों के आयोजन के संबंध में अपने सुझाव भी दिए। बैठक में शांति समिति के सदस्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique