रीवा 10 फरवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
वनाधिकार दावों के निराकरण के लिए 12 और 13 फरवरी को दो दिवसीय विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिले में वनाधिकार अधिनियम के तहत लंबित दावों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा इस संबंध में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने कहा है कि दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान वनाधिकार के लंबित दावों के निराकरण के लिए 12 और 13 फरवरी को जिले के सभी जनपद पंचायतों के संबंधित ग्रामों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन अनिवार्य रूप से करें। इन सभाओं में ग्राम वनाधिकार समिति, सरपंच और सचिव की भी उपस्थिति सुनिश्चित करें।





