रीवा कमिश्नर बी एस जामोद ने आम जनता के आवेदनों में की सुनवाई

Share this post

रीवा 10 फरवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित जन सुनवाई में कमिश्नर बीएस जामोद ने आम जनता के आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जनसुनवाई में कमिश्नर ने कृष्णा चौधरी के पेंशन प्रकरण, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. संध्या श्रीवास्तव के एरियर्स भुगतान तथा कमलेश कुशवाहा के शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में धनेन्द्र गुप्ता, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सोनी सहित विभिन्न आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की गई। जनसुनवाई में जमीन से अवैध कब्जा हटाने, सीमांकन, भू-अर्जन की राशि तथा उपचार सहायता के प्रकरणों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique