ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति धीमी, सीईओ ने जताई नाराजगी, कारण बताओ नोटिस जारी करने दिया निर्देश
रीवा 09 फरवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में जनपद पंचायत रीवा अन्तर्गत मनरेगा, एक बगिया माँ के नाम, जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। एक बगिया माँ के नाम योजना में सबसे न्यून प्रगति वाले ग्राम पंचायत के सचिव/ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायतों में अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित उपयंत्री एवं एनआरएलएम बीएम, एबीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश सीईओ द्वारा दिए गए। सूचना के बाद भी बैठक में अनुपस्थित सचिव को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत खेत तालाब, कूप रिचार्ज एवं अमृत सरोवर के कार्यों में भी प्रगति धीमी पाई गई। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा 28 फरवरी तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश बैठक में दिये गये।





