धान उपार्जन में किसानों का लंबित भुगतान सात दिवस में सुनिश्चित करें : कमिश्नर बीएस जामोद ने बैठक में अधिकारियों को दिया निर्देश

Share this post

धान उपार्जन में किसानों का लंबित भुगतान सात दिवस में सुनिश्चित करें : कमिश्नर बीएस जामोद ने बैठक में अधिकारियों को किया निर्देशित.

रीवा 03,फरवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

रीवा कमिश्नर बीएस जामोद ने बैठक में कहा कि धान उपार्जन में किसानों का लंबित भुगतान सात दिवस में सुनिश्चित करें। मैहर और मऊगंज जिले में भण्डारण की अतिरिक्त व्यवस्था कराकर सात दिवस में शत-प्रतिशत धान का सुरक्षित भण्डारण कराएं। यदि किसी खरीदी केन्द्र में धान की शॉर्टेज हुई है तो समुचित कार्यवाही करें। यूरिया खाद की रैक लगातार प्राप्त हो रही है। इसका ई टोकन के माध्यम से व्यवस्थित वितरण कराएं। इस सप्ताह भी रीवा और सीधी में खाद की रैक आएगी। खाद के अग्रिम भण्डारण के लिए भी समितियों के पास पर्याप्त खाद उपलब्ध कराएं।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique