जिले के 10 अधिकारियों के खिलाफ कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही, लोक सेवा गारंटी के आवेदनों के निराकरण में की जा रही थी लापरवाही

Share this post

रीवा 03 फरवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने लोक सेवा गारंटी के तहत एमपी ई डिस्ट्रिक्ट तथा आरसीएमएस पोर्टल में आवेदनों के लंबित रहने पर 10 अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है। कलेक्टर द्वारा इन आवेदनों को समय सीमा में निराकरण करने के लिए 26 जनवरी की तिथि तय की थी लेकिन अधिकारियों द्वारा आवेदनों के निराकरण में रूचि न लेने तथा उनके लंबित रहने पर अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

कलेक्टर ने तहसीलदार मनगवां श्रीमती आँचल अग्रहरि, तहसीलदार त्योंथर राजेन्द्र शुक्ला, नायब तहसीलदार प्रकाश उपाध्याय, नायब तहसीलदार सिरमौर बिन्दु तिवारी तथा नायब तहसीलदार गुढ़ श्रीमती महिमा पाठक पर समय सीमा में लोक सेवा गारंटी के आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर एक-एक हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। इसी प्रकार नायब तहसीलदार जवा राजेश शुक्ला एवं निवेदिता त्रिपाठी, तहसीलदार जवा जीतेन्द्र तिवारी, प्रभारी तहसीलदार गुढ़ अरूण यादव तथा नायब तहसीलदार मनगवां ममता पटेल पर पांच-पांच सौ रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। अधिरोपित अर्थदण्ड की राशि लोक सेवा गारंटी अधिनियम में जमा कराकर चालान की प्रति तीन दिवस के अंदर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। 

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique