सीएम हेल्पलाइन की शिकायत सौ दिन से अधिक लंबित होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ होगी कार्यवाही

Share this post

सीएम हेल्पलाइन के सौ दिन से अधिक समय से लंबित आवेदनों के निराकरण पर ध्यान दें : कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बैठक में दिए निर्देश

भोपाल/रीवा 02 फरवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं। सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। इसमें सौ दिन से अधिक समय से लंबित आवेदनों तथा समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। सीएम हेल्पलाइन में यदि आवेदन पत्र बिना किसी कार्यवाही के अगले लेबल पर जाएगा तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, ऊर्जा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग लंबित आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। गेंहू उपार्जन से जुड़े सभी आवेदनों का सात दिन में निराकरण करें। कार्यपालन यंत्री पीएचई राइजर पाइप बढ़ाकर हैण्डपंपों का सुधार कराएं। बिगड़े हैण्डपंपों के सुधार के लिए सभी विकासखण्डों में टीम तैनात करें। लोक सेवा गारंटी योजना प्रकरणों में समय-सीमा में निराकरण न करने वाले अधिकारियों पर जुर्माने की कार्यवाही करें।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique