रीवा 01 फरवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

देश की आर्थिक उन्नति और देश वासियों की उम्मीदों से भरा बजट 2026-27 का आगाज 01 फरवरी को हुआ, जिसको लेकर देश भर में उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है, पेश किए जा रहे बजट का जगह जगह लाइव प्रसारण किया गया, इसी तारतम्य में अटल कुंज, भाजपा कार्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं बुद्धजीवियों के साथ मीडिया के लोगों ने श्रवण किया। इस अवसर पर स्वंम उप मुख्यमंत्री म.प्र. शासन राजेन्द्र शुक्ला मौजूद रहे उन्होंने पेश किए गए बजट को विकसित भारत की सशक्त आधारशिला बताया और कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन, अधोसंरचना निर्माण को गति देने वाला बजट है, तथा MSME के क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय बजट 2026 पेश हुआ, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और सुदृढ़ करते हुए समावेशी विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कहा कि लगातार 9वीं बार उन्होंने बजट पेश करते हुए इतिहास रचा है, साथ ही उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप है जैसा वह चाहते हैं कि भारत जब अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा हो तब वह विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ विश्व गुरु की हैसियत से दुनिया भर में अपना परचम लहराये और विकसित भारत बने, आज पेश किया गया बजट इस दिशा में अहम माना जा रहा है,

इस बजट से जंहा किसान समृद्ध होगा वहीं मजदूरों को विशेष इससे लाभ मिलेगा वहीं महिलाओं के उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं देखी जा रहा है यानी कि हरएक क्षेत्र के लिए यह बजट काफी अच्छा और सार्थक माना जा रहा है, इससे देश के अंतिम छोर पर बैठे लोगों को विशेष सुविधाएं मिलेंगी और देश विकशित और समृद्धशाली बनेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी एवं नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नेता, पत्रकार एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।





