शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटार में उन्हें दी गई भावभीनी विदाई
रीवा 31 जनवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

शिक्षक हमारे देश समाज का आईना होते है, राष्ट्र का असली विकास और उत्थान इन्हीं के हांथों निहित होता है, क्योंकि इनके पढ़ाए हुए छात्र दुनियाभर में बड़ी से बड़ी उपलब्धि हांसिल करने के काबिल बनते हैं, फिर वही देश समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं, जबकि शिक्षक वहीं से सेवानिवृत्त होते हैं, परंतु शिक्षक के गढ़े हुए छात्र देश और विदेशों में अग्रिम पंक्ति पर खड़े होकर अपनी महती भूमिका निभाते हैं, और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर आईएएस, आईपीएस, जज, वैज्ञानिक तथा तमाम बड़े से बड़े संवैधानिक पदों की गरिमा बढ़ा रहे होते है, तब शिक्षक का सीना फक्र से चौड़ा होता है। एक शिक्षक के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और क्या हो सकती है। ऐसे ही एक विद्वान शिक्षक हरिधर द्विवेदी ने अपनी 43 वर्ष की सेवा राष्ट्र व समाज को समर्पित कर 31, जनवरी को सेवानिवृत्त हुए, जिनके सम्मान में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटार में विदाई समारोह आयोजित किया गया, और उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई।

वरिष्ठ शिक्षक हरिधर द्विवेदी रीवा जिले के गुढ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला (दानी) के निवासी है जो वर्तमान में ग्राम पंचायत इटार स्थित संचालित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ थे, विदाई समारोह के भावुक छणों मे अपने सेवा कार्यकाल को याद करते हुए हरिधर द्विवेदी ने बताया कि वह 15 जुलाई 1983 में बतौर शिक्षक के पद पर सरई जिला सीधी में पदस्थ हुए, उसके बाद इनका स्थानांतरण गृह क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक पाठशाला जरहा हुआ, जंहा 13 वर्ष सफल सेवा देने के बाद फिर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरिहा के लिए स्थानांतरित हुए उमरिहा में 23 वर्ष सेवा देने के पश्चात, इनकी पदस्थापन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंटार मे हो गई जंहा 27 महीना 23 दिन सेवा के उपरांत 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए, श्री द्विवेदी एक नेक इंसान तो हैं ही साथ ही वे कुशल और बेदाग छवि के शिक्षक के रूप में प्रतिष्ठित हैं, सेवानिवृत्त के इस भावुक क्षण पर उपस्थित गणमान्य जनों और शिक्षकों पुरा छात्रों सहित विद्यालय के छात्रों ने इन्हें भावभीनी विदाई देते हुए साल श्री फल से सम्मान किया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हायर सेकंडरी विद्यालय दुआरी के प्रभारी प्राचार्य धीरेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षक शंकर सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ला, राजेन्द्र कुमार वर्मा, पवन कुमार दुबे, मौजूद रहे इनके अतिरिक्त क्षेत्र के गणमान्य जनों में घनश्याम सिंह, विद्याधर द्विवेदी, सुधाकर पयासी, चंद्रमणि पाण्डेय, मूर्ति प्रसाद गौतम, सूर्यप्रकाश पाण्डेय, वीरेश पाण्डेय, कामता प्रसाद कोल, राज किशोर सोनी, अशोक पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, कुंवर बहादुर सिंह, प्रवीण शुक्ला, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, जगजीवन शुक्ला, दातादिन वर्मा, राकेशधर द्विवेदी, मुकेश कुमार द्विवेदी, विनय कुमार द्विवेदी, उपेंद्र द्विवेदी, महेंद्र द्विवेदी, आदि बड़ी संख्या मे लोग शामिल रहे।





