प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ सामान्य वर्ग ने खोला मोर्चा
रीवा 31 जनवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को लेकर देश भर में सामान्य वर्ग सयुंक्त मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश प्राप्त है, इस बात के विरोध में सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा देश सहित रीवा में भी शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद का आह्वान किया गया है, और 01, फरवरी रविवार को सरकार की सामान्य विरोधी नीतियों के विरुद्ध रीवा व मऊगंज जिले में सयुंक्त मोर्चा के तत्वावधान में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध और बंद के निर्णय को सफल बनाने तथा सरकार की नीतियों को लेकर ईंट से ईंट बजाने का संकल्प को मुकाम तक पहुंचाने समस्त सम्मानित व्यापरियों तथा सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों, के साथ-साथ शासन प्रशासन के तमाम अधिकारी कर्मचारियों, राजनैतिक पदाधिकारियों एवं देश कर्णधार युवाओं और छात्रों से अपील की गई है, भारत बंद को अपना अमूल्य सहयोग, और समर्थन देकर शासन की नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद करें ताकि बंद सफल हो सके, ताकि सरकार को सामान्य विरोधी UGC बिल को वापस लेने के लिए स्वयं मजबूर होना पड़े और हमारी आने वाली पीढ़ी को सरकार की इन नीतियों व गलत निर्णयों का दंश न झेलना पड़े।

इधर हाल ही में ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी यूजीसी पर छिड़े विवाद के दौरान गलत और विवादित वयानबाजी की है, जिसको लेकर लोगों में कांग्रेस पार्टी और जीतू पटवारी के खिलाफ भी आक्रोश है, इसी बीच वे कल भारत बंद के अवसर पर ही 01 फरवरी को रीवा आ रहे हैं, उनके रीवा आगमन को लेकर सामान्य वर्ग सयुंक्त मोर्चे में आक्रोश देखा जा रहा है, तथा कांग्रेस प्रदेश प्रमुख जीतू पटवारी को घेरने और उनके रीवा आगमन को लेकर विरोध किया जायेगा और उन्हें रीवा से वापस भेजने का कार्य किया जायेगा।





