मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 17.13 करोड़ के निर्माण कार्यों का गुढ़ में किया लोकार्पण

Share this post

रीवा 31 जनवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री मंदिर के समीप आयोजित जनसभा में 17 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत के चार निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश गृह निर्माण अधोसंरचना मद से भैरव मंदिर निर्माण लागत एक करोड़ 80 लाख रुपए तथा सामुदायिक भवन, प्रवेश द्वार, बाउन्ड्रीवाल, पाथवे एवं अन्य निर्माण कार्य लागत 39 लाख रुपए का लोकार्पण किया। समारोह में रायपुर कर्चुलियान में 2.99 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए विश्राम गृह और दो आवास गृहों का भी लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा 4.35 करोड़ रुपए की लागत से टीकर-सुपिया मार्ग तथा औद्योगिक विकास निगम द्वारा 7.60 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए औद्योगिक क्षेत्र गुढ़ के दूसरे चरण का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों से गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique