केन्द्रीय जेल रीवा में मनाया गया शहीद दिवस, याद किए गए महात्मा गांधी

रीवा 30 जनवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
केन्द्रीय जेल रीवा में 30 जनवरी को ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर जेल में पदस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारी तथा परिरुद्ध बंदियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर देश की आजादी और समृद्धि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार ‘मद्य निषेध संकल्प दिवस’ के अवसर पर तम्बाकू के सेवन की रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में जेल में परिरुद्ध बंदियों को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में अवगत कराकर तम्बाकू एवं तम्बाकू से निर्मित उत्पादों का सेवन न करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, उप जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदल, सहायक जेल अधीक्षक श्याम सिंह कुशवाह, डॉ. अभिनय सिंह, राजीव तिवारी, स्वदीप सिंह सहित अधीनस्थ स्टॉफ उपस्थित रहा।





