शहडोल 31 जनवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ धनपुरी आमंत्रित

मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी सुश्री पूजा बुनकर ने जानकारी दी है कि कॉमनवेल्थ लोकल गवर्नमेंट फोरम के तत्वाधान में भोपाल में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ सस्टेनेबल सिटीज़ इनिशिएटिव कार्यक्रम में धनपुरी नगरपालिका द्वारा किए जा रहे शहरी विकास कार्यों, नवाचारों, सुशासन तथा नागरिक सेवा सुधारों सहित विभिन्न विकास पहलों की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि धनपुरी नगर पालिका के सफल प्रयासों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा किया जाएगा।
इसी क्रम में सीएमओ धनपुरी को कॉमनवेल्थ लोकल गवर्नमेंट फोरम द्वारा भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कॉमनवेल्थ सस्टेनेबल सिटीज़ इनिशिएटिव के अंतर्गत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय संवाद का आयोजन 3 से 5 फरवरी 2026 तक भोपाल में किया जाएगा।
लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था से प्राप्त यह आमंत्रण धनपुरी नगर पालिका के लिए गौरव का विषय है, जिससे नगर के विकास कार्यों को वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान प्राप्त होगी।





