चित्रांगन अन्र्तराष्ट्रीय फिल्म एवं थियेटर फेस्टिबल का हुआ शुभारंभ

रीवा 29 जनवरी 2026,Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा विकास के क्षेत्र में ही नहीं कला व संस्कृति के क्षेत्र में भी आगे है। कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम कला प्रेमियों के लिए वह स्थल बन गया है जहां महानगरों की तरह ही राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

रंग उत्सव नाट¬ समिति द्वारा आयोजित चित्रांगन अन्र्तराष्ट्रीय फिल्म एवं थियेटर फेस्टिबल के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत सीरियल में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतिश भारद्वाज के चर्चित नाटक चक्रव्यूह की प्रस्तुति रीवा के सुधी दर्शकों को अविभूत कर गई और हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें यह नाटक मंचन देखने को मिला। उन्होंने कहा कि नीतिश भारद्वाज व उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत नाटक का मंचन मानस पटल पर चिरकाल तक अविस्मरणीय रहेगा। श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा के लोग रिश्ते बनाना नहीं रिश्ते निभाना भी जानते हैं जिसका उदाहरण यह राजकपूर आडिटोरियम है जहाँ राजकपूर जी का विवाह हुआ था और अब इस स्थान में भव्य आडिटोरियम कला व संस्कृति प्रेमियों के लिये माध्यम बना है।

श्री शुक्ल ने आयोजन समिति को बधाई दी जिनके प्रयासों से यहां के लोगों ने इसका मंचन देखा। इस अवसर पर नीतिश भारद्वाज ने कहा कि राजकपूर आडिटोरियम में नाटक खेलने में आनंद आ गया। रंगमच और सिनेमा समाज का दर्पण है। उन्होंने रीवा के सुधी दर्शकों की समझ की सराहना भी की। कार्यक्रम में कुलगुरू माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय विजय मनोजर तिवारी, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, राजकुमारी मोहिना सिंह, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, निदेशक अतुल सत्य कौशिक, संजय श्रीवास्तव, जयराम शुक्ल सहित बड़ी संख्या में कलाप्रेमी व सुधी दर्शक उपस्थित रहे।





