दो पूर्व सरपंच सहित चार कर्मचारियों के विरूद्ध मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जारी किया वारण्ट

रीवा 29 जनवरी 2026. Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
विहित प्राधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जिले के दो पूर्व सरपंच सहित अन्य चार व्यक्तियों के विरूद्ध निर्माण कार्य की राशि का अपभक्षण करने व राशि न जमा करने पर वारंट जारी किया है।

जनपद पंचायत जवा अंतर्गत ग्राम पंचायत अकौरी की पूर्व सरपंच श्रीमती ललिता देवी एवं ग्राम पंचायत हरदोली के पूर्व सरपंच रमेश कुमार के साथ ही अकौरी के पूर्व सचिव राजकुमार प्रजापति व श्रीमती प्रतिभा उरमलिया, पूर्व सहायक लेखाधिकारी जनपद जवा राजबहोर मिश्रा एवं प्रोपराइटर अवधेश ट्रेडर्स जवा अवधेश सिंह के विरूद्ध वारंट जारी कर थाना प्रभारी को संबंधितों को सेंट्रल जेल रीवा में सुपुर्दगी किए जाकर अवगत कराने के आदेश दिए हैं।





