
महाराष्ट्र 28 जनवरी 2026- Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
विमान में सवार पांच लोगों की हुई मौत. बारामती में लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला विमान, जलकर हुआ खाक

बुधवार को अजित पवार ऑपरेटर VSR के Learjet 45 विमान में सफर कर रहे थे, यह विमान VT-SSK रजिस्ट्रेशन नंबर का था, जो लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जानकारी के मुताबिक विमान में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, तथा उनके साथ एक पीएसओ और एक अटेंडेंट, जबकि दो क्रू सदस्य पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर शामिल थे, जानकारी के मुताबिक, हादसे में विमान में पांच लोगों की जान चली गई है,

जानकारी के अनुसार, अजित पवार एक दिन पहले मुंबई में कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे, इसके बाद वे पुणे में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में बारामती जा रहे थे, अजित पवार महाराष्ट्र के वरिष्ठ भारतीय राजनेता हैं, वह छठी बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने थे, जो सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के प्रमुख नेता हैं, और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं,

हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। और घटनास्थल पर मलबा में आग की लपटें दिखाई देने लगी, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान चली गई है।
पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। यह भी जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था। घटना के समय बारामती के फ्लाइंग क्लब में कोई विमान उड़ान पर नहीं था।
घटना के बाद महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। तथा राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में किए जाने की संभावना है।





