रीवा कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय सहित व्यंकट क्लब में किया ध्वजारोहण

Share this post

रीवा कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय व व्यंकट क्लब में किया ध्वजारोहण

 रीवा 26 जनवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

कमिश्नर ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी समारोह में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने सबसे पहले कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सबको देश और समाज के प्रति कर्तव्यों तथा संविधान के प्रति निष्ठा की याद दिलाता है। हर व्यक्ति पूरी निष्ठा से सौंपा हुआ कार्य करे यही सच्ची राष्ट्र सेवा है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए प्रभारी कमिश्नर ने कहा कि हर व्यक्ति देश के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करे। कार्यक्रम संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, उपायुक्त एलएल अहिरवार तथा कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कमिश्नर कार्यालय में झंडा फहराने के बाद व्यंकट क्लब रीवा में ध्वजा रोहण  किया गया यहां भी 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने इस अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपायुक्त एलएल अहिरवार, केपी पाण्डेय, जयंत खन्ना, डॉ आनंद सिंह, डॉ एमएल गुप्ता, संयुक्त संचालक एमएस पैकरा, संयुक्त संचालक तोकानंद टेकाम, बालेन्द्र शुक्ला, राजेश प्रताप सिंह तथा क्लब के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique