मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन में 200 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Share this post

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन में 200 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

मऊगंज 23 जनवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

मऊगंज में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक विवाह, निकाह आयोजन में 200 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। गरिमामय समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आये जोड़ों ने वैदिक मंत्रोंच्चार और सामाजिक रीति रिवाज के साथ गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।

शहीद केदारनाथ महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने नवदम्पत्तियों को शुभ आशीर्वाद दिया। उपस्थित जनों ने कहा कि गरीब लोगों के लिए यह योजना हितकारी है। अब बेटियों के विवाह की चिंता स्वयं सरकार करती है और जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी उपस्थित रह कर वर-वधू को आशीर्वाद देते हैं।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्र, अध्यक्ष नगर परिषद मऊगंज बृजवासी पटेल, कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अध्यक्ष जनपद पंचायत नईगढ़ी ममता तिवारी सहित बड़ी संख्या में वर-वधू तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique