संकल्प से समाधान शिविर में हुए शामिल हुए रीवा कमिश्नर, कहा पात्र हितग्राही के आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से भरवाएं

Share this post

कमिश्नर संकल्प से समाधान शिविर में हुए शामिल हर पात्र हितग्राही के आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से भरवाएं – कमिश्नर

सतना, 22 जनवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

रीवा संभाग के सभी जिलों में 12 जनवरी से 31 मार्च तक संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर आमजनता से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। कमिश्नर बीएस जामोद ने सतना जिले के भ्रमण के दौरान संकल्प से समाधान शिविर में भागीदारी निभाई। कमिश्नर ने सोहावल विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बराकला में आयोजित शिविर में कहा कि सभी नोडल अधिकारी तथा दल के अन्य सदस्य आमजनता को सभी विकास योजनाओं की जानकारी दें। और विभिन्न योजनाओं के पात्र सभी हितग्राहियों के आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से भरवाएं। शिविर में जन समस्याओं के संबंध में प्राप्त हो रहे आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही करें।

जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों को प्रतिदिन पोर्टल में अपलोड कराएं। आवेदन पत्रों का विकासखण्ड स्तर पर निराकरण भी लगातार करते रहें। जिन आवेदनों का निराकरण संभव न हो उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजें।

कमिश्नर श्री जामोद ने शिविर में उपस्थित ग्रामवासियों से गावं की पेयजल व्यवस्था, स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में मध्यान्ह भोजन के वितरण तथा उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। कमिश्नर ने कहा कि अधिकारी उचित मूल्य दुकानों में समय पर आवंटित खाद्यान्न पहुंचाकर उसका वितरण कराएं। खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। शिविर में उपस्थित कलेक्टर सतीश कुमार एस ने जिले में चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान की जानकारी दी। शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, उपायुक्त राजस्व एलएल अहिरवार, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिपाल सिंह बागरी, सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, नोडल अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique