रीवा से रायपुर के लिए शीघ्र हवाई सेवा शुरू करने को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया सार्थक संवाद

Share this post

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी ने नई दिल्ली में एलायंस एयरवेज़ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी MD and CEO श्री राजर्षी सेन से भेंट की

नई दिल्ली, 22,जनवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने नई दिल्ली में एलायंस एयरवेज़ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (MD and CEO) श्री राजर्षी सेन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने रीवा-दिल्ली विमान सेवा के सफल संचालन पर चर्चा की और रीवा-रायपुर विमान सेवा आरंभ करने के विषय में सार्थक संवाद भी स्थापित किया।

इससे पहले, रीवा से दिल्ली के लिए 72 सीटर विमान सेवा का सफल ट्रायल किया गया था, जो 28 अक्टूबर को हुआ था। इस सेवा के शुरू होने से रीवा और विंध्य क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि यह सेवा विंध्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique