केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए, कहा घर आई लाडली लक्ष्मी

Share this post

दिल्ली एम्स हॉस्पिटल उनकी बहू अमानत ने दिया बच्ची को जन्म

नई दिल्ली, 21 जनवरी 2026, Rewadarshannews18

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं, बुधवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की पत्नी अमानत बंसल ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया, इस खुशी के मौके पर शिवराज सिंह चौहान के परिवार में उत्सव का माहौल है और सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है l

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए इस खुशी को साझा किया, और उन्होंने लिखा, ‘हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है. कार्तिकेय पिता बन गए, अमानत मां. कोकिला (साधना) अब दादी जी हैं और मैं दादा. 2025 में हमारे घर दो बेटियां (अमानत और ऋद्धि) आईं और अब 2026 में बेटी ‘इला’ का शुभ आगमन हुआ है. स्वागतम् लक्ष्मी.’

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique