MPPSC में चयनित हुए देवेश, म०प्र० लोकसेवा आयोग की परिक्षा मे हांसिल किया 9वीं रैंक

Share this post

MPPSC में चयनित हुए रीवा के देवेश, म०प्र० लोकसेवा आयोग की परिक्षा मे प्राप्त हुई 9वीं रैंक

रीवा, 21 जनवरी 2026, Rewadarshannews18

म०प्र० लोकसेवा आयोग (MPPSC) द्वारा सहायक प्राध्यापक प्राणिशास्त्र परीक्षा-2022 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें शासकिय उच्चतर माध्य. विद्यालय बाणसागर में पदस्थ शिक्षक लोकेश प्रसाद शुक्ल के भतीजे 26 वर्षीय देवेश प्रसाद शुक्ल का प्रथम प्रयास में ही चयन हुआ है। देवेश ने यह परीक्षा 9वीं रेंक के साथ उत्तीर्ण की है। देवेश के पिता कमलेश प्रसाद शुक्ल स्कूल शिक्षा विभाग में जन शिक्षक के पद पर पदस्थ है, तथा इनकी माता श्रीमती रेखा शुक्ला स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

परिजनों ने बताया कि देवेश बचपन से ही शांत एवं कुशाग्र बुद्धि के थे। उसकी अध्ययन, में ही हमेशा रूचि बनी रहती थी। देवेश की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर/ ज्ञान मंदिर बाणसागर में हुई तथा हाई स्कूल की परीक्षा शा० उ० मा o बाणसागर देवलोंद से उत्तीर्ण की है, तत्पश्चात आगे की पढ़ाई के लिये उनका चयन म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना के तहत शासकीय मल्हार आश्रम इंदौर के लिये हो गया जहाँ उननें 11, 12 वी की पढ़ाई पूर्ण की उनके द्वारा ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल से हासिल करने के बाद वे अपने लक्ष्यों को निर्धारित करते हुये अपना प्रयास प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में निरंतर जारी रखा, और उनका प्रयास पहली बार में ही सफल रहा।

देवेश ने बताया की उनकी इस सफलता में सबसे बड़ा आर्शिवाद श्री हनुमान जी (लदबद वाले) का है जिनकी कृपा से य़ह संभव हुआ है। इसके बाद उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय अपने दादा, दादी, माता पिता, परिवारजनों, गुरुजनों, मित्रगणों के साथ-साथ डा. अभय पाण्डेय को दिया है। देवेश के 92 वर्षीय दादा एवं रिटायर्ड शिक्षक रामसुमिरन शुक्ल ने बताया कि यह सफलता हमारे आराध्य के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है, जी अनुपम उपहार और आर्शिवाद है। अपनों का स्नेह एवं देवेश की लगन, मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार आज भी संयुक्त है l परिवार के लगभग हर सदस्य शासकीय सेवा के अंतर्गत विभिन्न पदों पर पदस्थ हैं।

देवेश के द्वारा अर्जित की गयी इस सफलता पर नगर के विभिन्न प्रबुद्धजनों, शुभचिंतकों द्वारा देवेश का उत्साहवर्धन एवं उनके इस प्रयास की प्रशंसा के साथ-साथ अपनी शुभकामनाए और बधाई प्रेषित की है l

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique