दुआरी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में नरसिंहपुर की टीम का दिखा जलवा

Share this post

रीवा, 17, जनवरी 2026, Rewadarshannews18

वालीबॉल लीग प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे कुंवर कपिध्वज सिंह

रीवा जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दुआरी में नवयुवक मंडल द्वारा विगत 56 वर्षो से आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत की गई l इसी तारतम्य में, इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह के साथ वालीबॉल प्रतियोगिता का आगाज किया गया, गत वर्षो की भांति आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है l वहीं टूर्नामेंट के दूसरे दिन लीग प्रतियोगिता मैच का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला l

दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि कुंवर कपिध्वज सिंह (भइया साहब) उपस्थित रहे, लीग मैच की अध्यक्षता पूर्व विधायक गुढ विद्यावती पटेल ने की। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान उपाध्यक्ष, व कवि रामलखन सिंह (महगना), समेत जनपद सदस्य रूबी पटेल, कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष ललन पाण्डेय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय, आयोजक विनोद कुमार पाण्डेय, ग्राम पंचायत दुआरी सरपंच बृजभान पटेल, अंशुमान उपाध्याय, रीवा दर्शन संपादक एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट इकाई रीवा अध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी, डॉ. दिलीप, डॉ. प्रतिभा सिंह, के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय व वरिष्ठ जन खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे l

नवयुवक मंडल दुआरी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब, का साल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया, इनके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, रामलखन सिंह महागना, रूबी पटेल, महेंद्र उपाध्याय, ललन पाण्डेय, पत्रकार उपेन्द्र द्विवेदी, रहीश अग्निहोत्री सहित अन्य अतिथियों का स्वागत सम्मान हुआ, तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन, परिश्रम और आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर नवयुवक मंडल दुआरी के अध्यक्ष अजय प्रकाश अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राज्य स्तरीय खेल के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, और युवाओं में खेल के प्रति अच्छी सोच विकसित होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे,

वालीबॉल प्रतियोगिता जिसमें विभिन्न जिलों से आई टीमों के बीच रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और उपस्थित अतिथियों तथा खेल प्रेमियों का उत्साह वर्धन किया, राज्य स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा मिल रही है। आयोजित मैच के तीसरे व अंतिम दिन 18 जनवरी को लीग का फाइनल और अंतिम मैच खेला जाएगा जिसके मुख्य अतिथि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा होंगे l

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique