रीवा में 18, जनवरी को विशाल हिन्दू सम्मेलन एवं भव्य भंडारे का आयोजन

Share this post

रीवा में 18, जनवरी को विशाल हिन्दू सम्मेलन एवं भव्य भंडारे का आयोजन

विश्वेश्वरैया पार्क, चिरहुला कॉलोनी में हिन्दू समाज से पहुंचने का आह्वान

रीवा, 17, जनवरी 2026, Rewadarshannews18

देश मे हिंदू और हिन्दुत्व का पतन न हो, मेरी दीक्षा हिंदू धर्म है, और इसकी रक्षा करना मेरा परम कर्तव्य है, मेरा मंत्र समाज मे समानता लाना है, इसी बात को ध्यान मे रखते हुए, हमे विश्व की शांति, और समाज मे समरसता लाने के साथ ही सशक्त हिंदू समाज के भविष्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने तथा हिन्दू समाज के उत्थान और आनंद की कामना को दृष्टिगत रखते हुए रीवा शहर के चिरहुला कॉलोनी स्थित विश्वेश्वरैया पार्क में 18, जनवरी 2026, दिन रविवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आयोजित सम्मेलन में आस-पास के सभी हिंदू भाइयों से बड़ी संख्या मे पहुंचने और आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई हैं।

हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन के एक दिन पूर्व 17, जनवरी शनिवार को विश्वेश्वरैया पार्क में प्रात: 08, बजे भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, तत्पश्चात दोपहर 1, बजे से चिरहुला कॉलोनी एवं बस्ती के विभिन्न मार्गों में बाइक रैली निकाली गई, इस अवसर पर बड़ी संख्या मे स्वयंसेवक शामिल रहे। आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन में, हिन्दू सम्मेलन समिति, चिरहुलानाथ बस्ती द्वारा हिन्दू समाज के लोगों से परिवार पहुंचने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया गया है। ताकि इस आयोजन के उदेश्य की पूर्ति हो सके और हिन्दू समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो, आपकी परिवार सहित गरिमामय उपस्थिति-समाज की एकता और संगठन को मजबूती प्रदान करने मे अहम भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम विवरण:-

कार्यक्रम दिनांक 18 जनवरी 2026, दिन रविवार, तिथि: माघ अमावस्या, समय: दोपहर 2 बजे

स्थानः विश्वेश्वरैया पार्क, चिरहुला कॉलोनी, रीवा (म.प्र.)

बस्ती: चिरहुलानाथ बस्ती, आयोजन हिन्दू सम्मेलन समिति चिरहुलानाथ बस्ती रीवा।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique