100,वर्ष की उम्र पार कर ब्रह्मलीन हुए शिक्षाविद जगदीश प्रसाद मिश्रा (रतन माला)

Share this post

सौ वर्ष की उम्र पार कर ब्रह्मलीन हुए शिक्षाविद जगदीश प्रसाद मिश्रा (रतन माला)

15, जनवरी 2026, Rewadarshannews18

विगत 13 जनवरी 2026, को ख्यातिलब्ध शिक्षाविद जगदीश प्रसाद मिश्रा (रतन माला) जी परम धाम को सिधार गए, श्री मिश्र रीवा जिले के बरा कोठार के निवासी है, जिन्होंने लंबे समय तक शिक्षा विभाग में सेवा देकर सैकड़ों छात्रों के जीवन को संवारने का कार्य किया है, उनसे शिक्षा प्राप्त करने वाले कई विद्यार्थी आज अनेक उपलब्धियां हांसिल कर चुके हैl

श्री मिश्र जी का व्यक्तित्व अद्भुत था, उनका संपूर्ण जीवन समाज और क्षेत्र के लिये प्रेरणाप्रद रहा है, उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अद्वितीय स्थान अर्जित किया था, तथा कई महत्वपूर्ण सम्मान से सम्मानित भी किये गये थे, ऐसे ही महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी शिक्षाविद जगदीश प्रसाद मिश्रा हमारे बीच से 100 वर्ष की उम्र पार करके ब्रह्मलीन हो गये हैंl उनका देहावसान अपने गृह ग्राम में पूरे घर और परिवार के समक्ष हुआ, जंहा उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली, वह एक उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में कई विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे चुके है, तथा सफल शिक्षक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया हैl

उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री और भरा पूरा परिवार छोड़ कर अपनी अंतिम यात्रा के लिए महाप्रयाण किया है, उनके परिवार से बिछड़ जाने पर सरोज कुमार मिश्रा (माला) मनोज कुमार मिश्रा मनी, गुरु, मीरा शुक्ला, के अलावा नाती राज मिश्रा तथा क्षेत्र भर में शोक की लहर है, और सभी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है l

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique